केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब डिजीलॉकर ऐप/वेबसाइट के जरिए और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.
बता दें, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के तहत इस साल से कक्षा 10वीं के लिए दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली की शुरुआत की गई है. इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी, जबकि यह दूसरी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक थी. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने पहले प्रयास के मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे और स्कोर सुधारना चाहते थे. नियम के मुताबिक, छात्र के दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में ज्यादा अंक आए होंगे, उसे ही फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा.
DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने फोन में DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या क्रेडेंशियल्स से साइन-इन करें. नए यूजर्स रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करके अपना अकाउंट बना सकते हैं.
- होमपेज पर ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं और ‘Central Board of Secondary Education (CBSE)’ को चुनें.
- इसके बाद ‘Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026’ के विकल्प पर क्लिक करें.
- फिर सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
सीबीएसई द्वारा आयोजित पहली 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. इसके बाद, नए सिस्टम के तहत अपने स्कोर को बेहतर बनाने के लिए 5 लाख से अधिक छात्रों ने इस दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines