कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र हुए पास, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 93.66% रहा है।

CBSE 10th Result 2025 LIVE
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को उनके एग्जाम रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस साल CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.66% छात्र पास हुए हैं। वहीं, इस साल भी छात्राओं का पासिंग प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा है। कक्षा 10वीं में इस साल 95% छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 93.66 फीसदी छात्रों सफलता प्राप्त हुई है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक हासिल करता है, उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Advertisment

आप सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
This is for empty state

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ