CBSE: इस साल 10वीं में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10-15 दिन में जारी होगी गाइडलाइंस!

CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा। इसका आयोजन मार्च और मई-जून में किया जाएगा। छात्र दोनों में से बेहतर स्कोर चुन सकेंगे, जिससे परीक्षा का दबाव कम होगा और प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलेगा।

cbse class 10th board exam
विज्ञापन

CBSE Class 10th Board Exam: सीबीएसई (CBSE) ने छात्रों के हित में एक बड़ा बदलाव किया है। अब 10वीं कक्षा के छात्र साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यह नया सिस्टम इसी एकेडमिक ईयर 2025-26 से लागू होगा, जिसमें छात्रों को दो अवसर दिए जाएंगे – एक मार्च में और दूसरा मई-जून में।

जल्द जारी होगी गाइडलाइंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई गाइडलाइंस पर काम लगभग पूरा हो चुका है और इसे आगामी 10 से 15 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किया जा रहा है, ताकि छात्रों को अधिक अवसर मिलें और परीक्षा का दबाव कम हो।

Advertisment

क्या रहेगा खास?

पहला मौका: बोर्ड परीक्षा का पहला सेट मार्च में आयोजित किया जाएगा।

दूसरा मौका: दूसरा सेट मई-जून में होगा।

छात्रों को मिलेगा विकल्प: छात्र दोनों परीक्षाएं दे सकते हैं और दोनों में से जिस परीक्षा में बेहतर स्कोर आएगा, वही फाइनल स्कोर के रूप में मान्य होगा।

विज्ञापन

समय होगा बड़ा फैक्टर

अब परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को ज्यादा समय मिलेगा। जो छात्र मार्च में अच्छे अंक नहीं ला पाते, उन्हें मई-जून में खुद को सुधारने का मौका मिलेगा। इससे पढ़ाई को लेकर तनाव कम होगा और प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा।

बेहतर स्कोर ही होगा मान्य

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि दोनों में से जिस भी परीक्षा में छात्र ने ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वही अंक फाइनल रूप से मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

सीबीएसई का यह फैसला छात्रों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बोर्ड परीक्षा का डर कम होगा, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ सुधार का अवसर भी मिलेगा। नई गाइडलाइंस के आने के बाद स्कूल और अभिभावकों को भी परीक्षा की योजना बनाने में अधिक सुविधा होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ