CBSE Result 2025: फेक नोटिस पर बोर्ड ने दी सफाई, कहा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई को...

सोशल मीडिया पर 2 मई की तारीख का एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को जारी किया जाएगा। हालांकि, इस पर बोर्ड ने सफाई देते हुए कहा कि यह नोटिस पूरी तरह से फेक है।

cbse fake notice
विज्ञापन

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक वायरल हो रहे नोटिस को फर्जी बताया है, जिसमें कहा गया था कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी होगा। CBSE ने साफ किया है कि यह नोटिस फर्जी (FAKE) है और बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

CBSE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा: “2 मई 2025 की तारीख वाला एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पत्र फर्जी है। CBSE ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की तारीख घोषित नहीं की है।”

Advertisment

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल CBSE रिजल्ट 13 मई 2024 को आया था, और उससे पिछले साल यानी 2023 में 12 मई को। इसी आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी परिणाम मई के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं। बोर्ड आमतौर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक ही दिन घोषित करता है।

छात्र कहां देखें अपना रिजल्ट?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही नजर रखें:

विज्ञापन

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

विज्ञापन

– results.cbse.nic.in

इस साल कितने छात्रों ने दिया एग्जाम?
CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में लगभग 42 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं के थे।

विज्ञापन

CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक?

1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए “CBSE Class 10th Result 2025” या “CBSE Class 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन

4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन

छात्रों से अनुरोध है कि वे फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और केवल CBSE की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ