CBSE Practical Exam Class 10, 12th 2024: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी थ्योरी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2024 को शुरू होंगी और 15 फरवरी 2024 तक चलेंगी। 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिन भी छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे बोर्ड की वेबसाइट या जिन संस्थानों से उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है वहां जाकर एग्जाम की डेटशीट ले सकेंगे। बता दें की सीबीएसई में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का वेटेज 30 प्रतिशत होता है जबकि बाकी 70 प्रतिशत वेटेज थ्योरी परीक्षाओं का होता है।
कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
वहीं शीतकालीन स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2023-24 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 नवंबर 2023 को शुरू होगी और 14 दिसंबर 2023 तक चलेगी। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 तक खत्म हो जाएंगी। इसबार परीक्षाएं करीब 55 दिन तक चलेंगी।
कबतक आ जाएगी डेटशीट
हालांकि इसकी डेटशीट अभी नहीं आयी है। इसके दिसंबर के मध्य तक आने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसबार यह 17 नवंबर तक भी आ सकती है। हालांकि बोर्ड ने इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पिछले साल परीक्षा का टाइम टेबल दिसंबर के लास्ट हफ्ते में जारी कर दिया गया था। बता दें कि सीबीएसई दो महीने पहले ही डेटशीट जारी कर देता है ताकि परीक्षार्थी उसी के मुताबिक अपनी तैयारी को तेज कर पाएं।
ये भी पढ़ें-CSIR UGC NET Exam 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, Csir.Nta.Ac.In पर करें ऑनलाइन अप्लाई
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
6 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
13 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
17 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines