CBSE Boards Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर्स को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए नकली सैंपल पेपर के प्रसार की आधिकारिक सूचना उपलब्ध है।
यहां देखें नोटिस
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में जानकारी साझा की है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक http://cbse.support/sp बनाया है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर परिचालित किए हैं और परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों से होंगे। केवल और इन पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं।
बोर्ड ने नोटिस में कहा कि सभी हितधारकों को अत्यधिक सावधान रहने और ऐसे किसी भी फर्जी संदेशों और वेबसाइटों के लिंक का जवाब नहीं देने के लिए सावधान किया जाता है। जारी नोटिस के मुताबिक सैंपल पेपर सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या माता-पिता से कोई शुल्क नहीं लेता है।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 की 2023 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 तक देश भर में 7250 से अधिक केंद्रों और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
28 mins agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
6 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
11 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines