CBSE Board Exam 2023 Registration: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (CBSE Board Exams 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल सीबीएसई द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा फिलहाल सिर्फ प्राइवेट छात्रों के लिए ये विंडो ओपन की गई है।
सीबीएसई द्वारा आयोजित इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजीकरण और शुल्क भुगतान ऑनलाइन पूरा करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बोर्ड ऑफलाइन मोड में या नियत तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।
CBSE Board Exam 2023 Registration: ये है महत्वपूर्ण तारीखें
– आवेदन शुरू होने की तारीख – 17 सितंबर 2022
– बिना अतिरिक्त शुल्क के आवेदन की आखिरी तारीख – 30 सितंबर 2022
– अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तारीख – 7 अक्टूबर 2022
CBSE 10th 12th Board Exam 2023: ऐसे करें रजिस्टर
– सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 निजी छात्र रजिस्ट्रेश की लिंक पर क्लिक करें
– परीक्षा फॉर्म लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें
– विवरणों को ध्यान से देखें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड करें
– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
– आगे के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
CBSE 10th Board Registration 2023: 10वीं बोर्ड के लिए रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
CBSE 12th Board Registration 2023: 12वीं बोर्ड के लिए रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines