CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जिसने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू की थीं, ने आज 24 फरवरी को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी कोर परीक्षाएं आयोजित की हैं। कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
3 भाग में था पेपर
परीक्षा में लाखों छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी को अलग-अलग अनुभव हुए। कुछ को यह बहुत कठिन लगा, तो कुछ को बहुत आसान लगा। सीबीएसई 12वीं के अंग्रेजी का सैंपल पेपर के अनुसार, प्रश पत्रों में तीन खंड होंगे – रीडिंग सेक्शन , राइटिंग सेक्शन और लैंग्वेज सेक्शन थे। अंग्रेजी कोर का पेपर कुल 80 अंकों का था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने कहा कि इंग्लिश का पेपर आसान से मध्यम स्तर का था, लेकिन इसे कठिन कहा जाना गलत होगा।
जानें कैसा रहा पेपर
CBSE 12 English Exam खत्म होने के बाद जब छात्रों से बातचीत की गई तो पता चला कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन लंबा जरूर था, जिस वजह से समय से पहले खत्म करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा।
कई छात्रों ने बताया आसान
छात्रों के एक ग्रुप ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर आसान था, जिसने भी साल भर अंग्रेजी विषय को कमतर नहीं लिया होगा, वह आसानी से और निश्चित समय के अंदर पेपर को हल कर सकता था। हालांकि कुछ सवाल थोड़े लंबे थे, जिस वजह से हल करने में पूरा समय लगा।
कई छात्रों व टीचर से बात करने पर पता चला कि पेपर आसान से मध्यम लेवल का था, जहां ज्यादातर छात्रों ने पेपर को मॉडरेट बताया वहीं कुछ छात्रों ने इसे आसान बताया।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
7 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
7 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
12 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
12 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines