CBSE Board Exam 2023: 4 मार्च को होगा 10वीं का केमिस्ट्री पेपर, अच्छे मार्क्स के लिए इन सैंपल पेपर को जरूर करें हल
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
CBSE Class 10 Science Sample Paper 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) 10वीं साइंस परीक्षा 4 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 10वीं की साइंस सबसे महत्वपूर्ण लेकिन कठिन विषयों में से एक है। इसके लिए छात्रों को साइंस की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रैक्टिस करना जरूरी हैं।
यहां, सीबीएसई सैंपल पेपर और क्वेश्चन पेपर है जो अंतिम मिनट के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। हमने यहां सीबीएसई कक्षा 10 साइंस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा 10 साइंस प्रैक्टिस पेपर 2023 दिया किया है।
सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जारी किए गए हैं। सीबीएसई सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए पीडीएफ फाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए –CBSE Board Exam 2023: कैसा रहा 12वीं का भूगोल पेपर, जानें क्या है स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट की राय?
सैंपल पेपर के अनुसार, प्रश्न पत्र में 5 सेक्शन में 39 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्हें स्कूल आईडी कार्ड भी परीक्षा हॉल में ले जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
छात्रों को अपना पेन, पैमाना और अन्य लेखन सामग्री स्वयं लानी चाहिए और उन्हें साझा करने से बचना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडफ़ोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, कोई आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: