हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका

CBSE 10th Second Board Result 2026: क्या आप भी सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है. आइये स्कोरकार्ड देखने के आसान तरीके जानते हैं.

विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट अपडेट

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई दसवीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट के लिए इंतजार करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी में है. माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त नतीजे की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल पहली बार दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली के तहत परीक्षा का आयोजन किया था. आइये स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान तरीके जानते हैं.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट करें.
  • वहां मौजूद “CBSE Class 10 Second Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से लॉगिन करें.
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट करके अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें: Re-NEET Result 2026 Date: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म! जानें MBBS सीट पक्की करने के लिए क्या है जरूरी

दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली के फायदे क्या हैं?

दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली यानी बेस्ट ऑफ टू नीति के तहत, छात्रों को उनके मार्क्स सुधारने का दोबारा मौका मिल सकेगा. यानी अगर कोई छात्र अपने मार्क्स सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठता है और उसके मार्क्स दोनों एग्जाम में से जिसमें ज्यादा आएंगे उसी आधार पर फाइनल मार्कशीट तैयार की जाएगी. इस नियम का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें नुकसान का कोई भी डर नहीं है. मतलब यदि छात्रों के मार्क्स दूसरे बोर्ड एग्जाम में कम भी आए तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

इस साल कितने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन?

सीबीएसई के ऑफिशियल आंकड़े बताते हैं कि इस साल 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए टोटल 6,68,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इन छात्रों में से 5,25,655 छात्र ऐसे थे जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के मार्क्स में सुधार करना चाहते थे. वहीं बचे हुए 85,285 छात्र कंपार्टमेंट के तहत एग्जाम दिए थे. दसवीं सेकंड बोर्ड का आयोजन 15 से 21 मई के बीच किया गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola