CAT 2026 : अगर आप देश के टॉप आईआईएम (IIMs) या बड़े बी-स्कूलों से एमबीए (MBA) करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Registration) करने का आज 15 सितंबर 2026 को आखिरी मौका है.
अगर आपने अभी तक किसी वजह से अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना एक मिनट की देरी किए तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. 15 सितंबर के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी और आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस परीक्षा के लिए एलिजिबल है, कितनी फीस लगेगी और फॉर्म भरने का स्टेप बाय स्टेप तरीका क्या है.
GK Fact: पुराने 10 रुपये के नोट पर क्यों बने थे हाथी, गैंडा और हिरण? जानें इसके पीछे की वजह
कौन कर सकता है अप्लाई?
कैट 2026 परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता की शर्तें अलग-अलग हैं. जैसे कि जनरल, EWS और NC-OBC कैटेगरी के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन (Graduation) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है. वहीं अगर छात्र SC, ST और PwBD कैटेगरी से हैं तो स्नातक में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए. अगर आप प्रोफेशनल डिग्री धारक हैं और आपने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI की डिग्री तय पर्सेंटेज के साथ पूरी की है, तो भी आप भी पात्र हैं.
इसके अलावा फाइनल ईयर स्टूडेंट्स, यानी जो छात्र ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
एप्लीकेशन फीस कितनी है
फॉर्म जमा करते समय अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा:
SC / ST / PwBD उम्मीदवार: 1350 रुपये
अन्य सभी वर्ग (General/OBC/EWS): 2700 रुपये
बता दें कि बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए फीस का भुगतान वाला स्टेप भूले नहीं.
कब होगी परीक्षा और कब आएगा एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट: 4 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख (Exam Date): 29 नवंबर 2026 (देशभर के तय सेंटर्स पर)
घर बैठे कैसे भरें CAT 2026 का फॉर्म?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा. इसके बाद Registered Candidate Login पर क्लिक करके लॉगिन करें.
- अपनी पर्सनल, एकेडमिक डिटेल्स और एग्जाम सिटी प्रेफरेंस भरें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट संभालकर जरूर रख लें.
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
11 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
20 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines