IIM CAT answer key 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने गुरुवार, 1 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। IIM CAT आंसर-की 2022 के साथ, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर ने उम्मीदवार की रिस्पांस शीट भी जारी किया है।
आंसर-की पर आपत्ति करें दर्ज
आईआईएम में विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट 2022 का आयोजन 27 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। 2.55 लाख रजिस्टर्ड पात्र उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
जारी आंसर की के खिलाफ आवेदक 4 दिसंबर शाम 5.00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैट 2022 का रिजल्ट जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
नोटिस के अनुसार “कैट 2022 के लिए कैंडिडेट रिस्पांस टैब और ऑब्जेक्शन फॉर्म टैब 1 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से 04 दिसंबर 2022 को शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा”।
CAT 2022 Answer Key 2022 Link
IIM CAT answer key 2022: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन” पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
- आईआईएम कैट की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें और प्रतिक्रियाओं के साथ चाबियों का मिलान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
MP Board Exam Date Sheet 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें डेट्स
CAT Result 2022
आईआईएम बैंगलोर कैट फाइनल आंसर की और रिजल्ट जनवरी में जारी करेगा। कैट 2022 का परिणाम जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
20 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines