हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BSEB Bihar Board Result 2024: पिछले साल से कितना अलग रहा 10वीं का रिजल्ट? टॉप 10 में सिर्फ 4 लड़कियां

BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल रिजल्ट में काफी फर्क देखने को मिल रहा है। टॉप 10 में जहां लड़कियों की संख्या घट गई है। वहीं 2023 के मुकाबले इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन

BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक की परीक्षा के परिणामों का ऐलान कर दिया है। पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में बाजी मार ली है। 97.80 प्रतिशत के साथ शिवांकर बिहार बोर्ड के टॉपर बन गए हैं। मगर इस साल के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से काफी पीछे हैं।

टॉप 10 में चार लड़कियां

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियां खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं। रिजल्ट की टॉप 10 लिस्ट में महज 4 लड़कियों के नाम शामिल हैं। इस फेहरिस्त में सुमन कुमार पूर्वी (486 अंक) चौथे नंबर पर, पलक कुमारी (486 अंक) पांचवे नंबर पर, सुजिया परवीन (486 अंक) छठे नंबर पर और सेजल कुमारी (484 अंक) 10वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024 Toppers List: टॉप 10 की सूची में 51 छात्रों के नाम, देखिए 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Bihar Board Matric Result 2024 Live Updates in Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें

कुल प्रतिशत में दी टक्कर

10वीं के नतीजों की टॉप 10 लिस्ट में बेशक लड़कियां लड़कों से थोड़ा पीछे हैं। मगर पास होने के कुल प्रतिशत में लड़कियां भी लड़कों को कांटे की टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस साल 16,64,252 बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें 8,05,467 छात्र और 8,58,785 छात्राएं थीं। वहीं कुल पास होने वाले विद्यार्थियों की बात करें तो 13,79,842 बच्चे 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राओं का नाम शामिल है। जाहिर है टोटल पासिंग पर्सेंटेज में लड़कियां लड़कों से आगे हैं।

पिछले साल से ज्यादा बच्चे हुए पास

बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणाम 2023 की तुलना में इस साल बच्चों के पास होने की संख्या अधिक है। जहां 2023 में 81.04 फीसदी बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में बाजी मारी थी। तो वहीं इस साल 82.91 प्रतिशत बच्चे मैट्रिक की परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं कोरोना काल के दौरान ये आंकड़ा काफी कम था। 2021 में 78.17 प्रतिशत और 2022 में 79.88 फीसदी बच्चे ही पास हुए थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Compartment Exam: 10वीं में दो सब्जेक्ट में हो गए हैं फेल? ऐसे करें कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें