Bihar Board 10th, 12th Date sheet 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 9 दिसंबर 2022 को बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने वार्षिक कैलेंडर (Bihar Board 10th, 12th Exam Calendar) जारी किया।
बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं (BSEB 10th, 12th Exam 2023) 1 फरवरी से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं।
यहां देखें शेड्यूल
बिहार बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह मैट्रिक की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।
CBSE Exams 2023: सीबीएसई का बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, देखें डेट्स
कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। D.P.Ed, D.El.Ed और सिमुलतला एंट्रेंस परीक्षा का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। परीक्षा दोनों पालियों में होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
कैलेंडर में समिति द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से संबंधित विवरण दिया गया है। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं या बीएसईबी के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी को चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines