Bihar Board 10th Compartment Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना कक्षा 10, मैट्रिक कंपार्टमेंट परिणाम 2023 आज, 3 जून को जारी कर दिया है। छात्र results.biharboardonline.com और matricbseb.comपर परिणाम देख सकते हैं।
बीएसईबी परिणाम बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा ऑडिटोरियम, मुख्य भवन, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में दोपहर 1:30 बजे घोषित किया। परीक्षा 10 मई से 13 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने कासीधा लिंक
होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 16,10,657 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,05,203 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष, बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा। स्क्रूटनी प्रक्रिया 3 अप्रैल, 2023 को शुरू हुई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।