हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BPSC 66th result 2022: बीपीएससी 66वीं फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन

BPSC 66th result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आयोग ने इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का स्कोर एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

 

और पढ़िए – पेपर लीक मामले में आरोपी डीएसपी रंजीत रजक को किया गया सस्पेंड, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

विज्ञापन

 

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 685 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट में भी इतनों का ही चयन किया गया है। इस परीक्षा का ये फाइनल रिजल्ट है। इसमें उन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिन्होंने प्रीमिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के राउंड भी क्लीयर कर लिए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

BPSC 66th Result 2022: रिजल्ट ऐसे करें चेक

विज्ञापन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर फाइनल रिजल्ट 66 वीं सीसीई वाले लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर एक पीडीएफ खुलेगी।

– इसमें cntrol+F करके अपना नाम तलाशें।

विज्ञापन

– अब इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

और पढ़िए –  सीयूईटी फेज़ 2 की परीक्षा कल से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

विज्ञापन

 

BPSC 66th CCE Result 2022: फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

66वीं संयुक्त प्रतियोगी मेन परीक्षा राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 29, 30, 31 जुलाई 2021 को आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में इंजीनियरिंग के छात्रों का दबदबा रहा है। टॉप 10 उम्मीदवार बीटेक डिग्री धारक ही हैं। इस परीक्षा में वैशाली के रहने वाले सुधीर कुमार ने टॉप किया है।

विज्ञापन

 

 

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola