Board Results 2026: बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट, CBSE, ICSE और UPMSP कब तक जारी करेंगा परिणाम?

Board Results 2026: 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट की तारीख को लेकर छात्रों के बीच इंतजार है. सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब CBSE, ICSE और UPMSP बोर्ड कब तक रिजल्ट जारी करेगा चलिए इनके अपडेट्स के बारे में जानते हैं.

Board Results 2026

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Board Results 2026: अप्रैल के महीने में छात्रों के परिणाम आने वाले हैं. कई बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर चुके हैं. कई बोर्ड छात्रों के परिणाम जारी करने वाले हैं. ऐसे में छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी कर चुका है लेकिन 12वीं के छात्रों को अभी भी अपने रिजल्ट का इंतजार है. इसके अलावा आईसीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. सभी बोर्ड कब रिजल्ट जारी करेंगे चलिए इसकी संभावित तारीख के बारे में जानते हैं.

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट | CBSE Board 12th Result

सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल को जारी कर दिये गए हैं. अब 12वीं के नतीजों का इंतजार है. 12वीं कक्षा के बोर्ड का परिणाम अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 | ICSE Board Result 2026

आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे का इंतजार जल्द खत्म होगा. परिणाम की घोषणा अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक कर दी जाएगी. छात्र results.cisce.org पर परिणाम देख सकेंगे.

UPMSP बोर्ड रिजल्ट 2026 | UP Board 10th 12th Result 2026

यूपीएमएसई यानी उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है. अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा 12वीं का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. परिणाम की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

यूबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 | UBSE 10th 12th Board Result 2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी यूबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है. परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से लेकर 20 मार्च के बीच कराया गया था. छात्र ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 | JAC 10th 12th Result 2026

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अधाकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा. झारखंड बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है. झारखंड बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ