Bihar STET Admit Card 2023: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल होंगे जारी, इन वेबसाइट से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

Bihar STET Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar STET Admit Card 2023
Bihar STET Admit Card 2023: बिहार राज्य शिक्षा बोर्ड (BSEB) 25 फरवरी को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से STET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
STET 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन करना होगा, जहां से वो अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2022 (Commerce) 6 मार्च 2023 को होगी। परीक्षा तीन पाली में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके लिए सूचना जारी कर दिया है।
यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होती है तो उम्मीदवार ईमेल आईडी bseb.helpdesk@cbtexams.in और फोन नंबर: 6268030939 पर अपनी समस्या बता सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: