आज के समय में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार के गया जिले में रोजगार की तलाश कर रहे डिप्लोमा धारक स्टूडेंट्स को बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, जिला नियोजन विभाग की ओर से एक विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी और उन्हें अच्छी सैलरी के साथ नौकरी देगी. खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क यानी फ्री होगी और उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते खत्म हो रही हैं 5 बड़ी सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया, तुरंत भ
कब आयोजित होगा विशेष रोजगार शिविर?
गया के केंदुई परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 जून को एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में रोजगार की तलाश कर रहे युवा अपने बायोडाटा यानी रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
200 पदों पर होनी है भर्ती
रोजगार शिविर में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी. कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, ऐसे में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 17,600 रुपये से लेकर 23,540 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ), ईएसआईसी, कैंटीन और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. युवाओं के लिए यह अवसर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा.
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी एक नजर में
- भर्ती पद – प्रोडक्शन ऑपरेटर
- कुल भर्तियां – 200 पद
- शैक्षणिक योग्यता – मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा
- आयु सीमा – 18 से 26 वर्ष
- वेतन – ₹17,600 से ₹23,540 प्रतिमाह
- अन्य लाभ – पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन और परिवहन सुविधा
- चयन प्रक्रिया – इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन
- समय – सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- स्थान – अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर, गया
बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु में मिलेगा काम करने का मौका
रोजगार शिविर के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार की नियुक्ति कंपनी की विभिन्न उत्पादन इकाइयों में की जाएगी. इनमें बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु के औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं. इससे युवाओं को बड़े शहरों में काम करने का अनुभव और बेहतर करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी है जाती है कि वे समय पर पहुंचकर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं.
यह भी पढ़ें: अगर छात्र CBSE क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा में हो जाते हैं फेल तो क्या होगा? जानें क्या हैं बोर्ड के नियम
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines