हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Board Exam 2023: आज से कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू, एग्जाम केंद्र में भूल से भी न करें ये गलतियां

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2023

Bihar Board 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज, 01 फरवरी, 2023 से कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा के दिन महत्वपूर्ण निर्देश यहां देख सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, बीएसईबी इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा – 2023 01 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

और पढ़िए –CBSE Board Exam 2023: 15 फरवरी से शुरू होंगे कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें जरूरी गाइडलाइन्स

बिहार बोर्ड के खास इंतजाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्र के लिए एक आईडी बनाई है। यदि कोई उम्मीदवार किन्हीं कारणों से अपना 12वीं कक्षा का प्रवेश पत्र लाना भूल जाता है, तो प्राधिकरण उनकी आईडी चेक कर सकता है और उन्हें परीक्षा में बैठने दे सकता है। हालांकि, इस स्थिति से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट परीक्षा केंद्र तक ले जाएं।

कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

  • प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अंतिम समय की परेशानी से बचें।
  • हॉल टिकट की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।
  • कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न ले जाएं क्योंकि परीक्षा हॉल में उन्हें सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कोई आभूषण या अन्य धातु की वस्तुएं नहीं पहननी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी बनाए रखें।

और पढ़िए –Budget 2023: जानें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर क्या हुईं बड़ी घोषणाएं?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा – 2023 आज मैथ्स और हिंदी की परीक्षा के साथ शुरू हुआ। बीएसईबी कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 दिसंबर, 2022 को जारी किए गए थे। जबकि, थ्योरी परीक्षाओं के लिए, एडमिट कार्ड 16 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। 31 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहें। इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च और अप्रैल 2023 के बीच घोषित होने की संभावना है।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें