CBSE Board Exam 2023: 15 फरवरी से शुरू होंगे कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें जरूरी गाइडलाइन्स

Haryana Board Compartment Admit Card 2023

Haryana Board Compartment Admit Card 2023

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं, 2023 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं और एडमिट कार्ड cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वे अपडेट के लिए अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने cbseacademic.nic.in पर सैंपल प्रश्न पत्र, प्रश्न बैंक और कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा की मार्किंग स्कीम जारी की है।

12वीं कक्षा की परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी को हिंदी पेपर के साथ शुरू होगी और 5 अप्रैल को साइकोलॉजी पेपर के साथ समाप्त होगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 12वीं कक्षा में 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

10वीं कक्षा की परीक्षा

10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी और 21 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 10वीं कक्षा में 18 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

  • अगर किसी कारण से आपकी बोर्ड परीक्षा का कोई पेपर छूट जाता है तो बोर्ड से अनुरोध करने पर परीक्षा खत्म होने से पहले किसी दिन उस पेपर का आयोजन आपके लिए करा दिया जाएगा।
  • प्रयोगशाला में प्रक्टिकल के लिए आ रहे विद्यार्थियों को 10-10 छात्रों के समूह में बांटा जाएगा।
  • एक समय में सिर्फ 10 छात्रों का समूह ही प्रयोगशाला में जा सकेगा। दूसरे 10 छात्रों के समूह को तब तक फाइल संबंधी कार्य पूरा करना होगा।
  • बोर्ड परीक्षा खत्म होने पर परिणाम केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही घोषित किए जाएंगे।

और पढ़िए –Budget 2023: जानें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर क्या हुईं बड़ी घोषणाएं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ