Bihar Board 10th Result 2026: आज 29 मार्च 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में की. रिजल्ट घोषित करने के दौरान समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट कुल 81.79% रहा है. 81.79% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं.
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें परिणाम
- https://result.biharboardonline.org
- https://matricbiharboard.com
टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 100 से ज्यादा परीक्षार्थियों शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम आ गए हैं. टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 139 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 57 छात्राएं शामिल हैं. पहले 5 स्थानों पर 13 छात्र और 6 से 10 रैंक के बीच 126 परीक्षार्थी शामिल हैं. पहले स्थान पर दो छात्राओं ने टॉप किया है. इस वर्ष टॉपर्स की बात करें तो सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया.
बता दें कि, परीक्षा में कुल 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 7,84,871 छात्राएं और 7,26,057 छात्र थे. परिणाम के अनुसार प्रथम श्रेणी में: 4,43,723 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में: 4,75,511 विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी में: 3,03,103 विद्यार्थी और पास श्रेणी में: 13,406 विद्यार्थी हैं. कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल हुए, जिसमें 6,01,390 छात्र और 6,34,353 छात्राएं शामिल हैं. कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा. परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के 1,699 केंद्रों पर दो पालियों में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया था. (अमिताभ ओझा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें – BSEB Bihar Board 10th Result 2026 : जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines