Live Updates
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: कैसा रहा बिहार का ओवरऑल रिजल्ट?
बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट निवेदिता ने साझा किया है, जो कुल मिलाकर शानदार रहा. इसमें 15 लाख 10 हजार 920 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 12 लाख 35 हजार 743 पास हो गए और पास प्रतिशत 81.79% रहा. लड़कों की संख्या 7 लाख 26 हजार 58 थी, जिनमें से 6 लाख 1 हजार 390 सफल हुए, वहीं लड़कियों के 7 लाख 84 हजार 871 में 6 लाख 34 हजार 353 उत्तीर्ण हुईं. टॉप 10 की सूची में 139 नाम हैं - 57 लड़कियां और 82 लड़के, जबकि टॉप 5 में सात लड़कियां शामिल हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं के दस टॉपर की लिस्ट
- पुष्पांजलि कुमारी - कुल अंक - 492, 98.4%
- समरीन परवीन - कुल अंक - 492, 98.4%
- नाहिद सुल्ताना - कुल अंक - 489, 97.8%
- अनुपा कुमारी - कुल अंक - 488, 97.6%
- ओम कुमार - कुल अंक - 488, 97.6%
- ज्योति कुमारी - कुल अंक - 487, 97.4%
- अनुभव कुमार - कुल अंक - 487, 97.4%
- अंश राज - कुल अंक - 487, 97.4%
- प्रेरणा कुमारी - कुल अंक - 486, 97.2%
- नसरीन परवीन - कुल अंक - 486, 97.2%
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: ऐसे 5 मिनट में चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं. आपने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है तो आप आसानी से 5 मिनट में ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आप biharboardonline.bihar.gov.in, result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com इन वेबसाइट पर जाकर बिहार बोर्ट 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: कैसा रहा है पिछले पांच सालों का रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे में इस साल 2026 में छात्रों का पास प्रतीशत 81.79% रहा है. इससे पहले के नतीजों की बात करें तो साल 2025 में 82.11%, 2024 में 82.91%, साल 2023 में 81.04%, साल 2022 में 79.88% और साल 2021 में 78.17% रहा है.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार बोर्ड मैट्रिक में लड़कियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास छात्राएं - 6,34,353
बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास छात्र - 6,01,390
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: कितने छात्र हुए सफल?
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 7,84,871 छात्राएं और 7,26,057 छात्र थे. इनमें से कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल हुए, जिसमें 6,01,390 छात्र और 6,34,353 छात्राएं शामिल हैं. कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 81.79% विद्यार्थी पास
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है. दसवीं कक्षा के कुल 81.79% विद्यार्थी सफल हुए हैं. टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में कुल 139 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है. पहले स्थान पर दो छात्राओं ने टॉप किया है.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने किया टॉप
बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आ चुका है. रिजल्ट आने के बाद टॉपर का पता लग चुका है. इस साल दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 यानी 98.40% अंकों के के साथ पहला स्थान हासिल किया है. इन दोनों ने एक साथ टॉप किया है.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: यहां चेक करें परिणाम
10वीं कक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: खत्म हुआ लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं. अब रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी का इंतजार खत्म हो गया है. जल्दी से ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करें.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. जल्दी से ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करें.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कुछ देर में जारी कर दिया जाएगा
बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर बाद घोषित कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकेंगे. रिजल्ट थोड़ी देर बाद दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर घोषित होगा.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: पिछली साल कैसा था परिणाम?
बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो पिछली साल लड़कियों का पास प्रतिशत - 80.67% और लड़कों का पास प्रतिशत - 83.65% था. बिहार बोर्ड दसवीं का कुल पास प्रतिशत- 82.11% था.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com
- होम पेज पर Bihar 10th Result 2026 पर क्लिक करें.
- परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर और रोल कोड को डालें.
- सभी जानकारी डालने के बाद लॉगिन करें.
- बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. परिणाम देंखें और इसे डाउनलोड कर लें.
Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: दोपहर 1:15 पर आएंगे नतीजे
बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं के नतीजे आज दोपहर 1:15 बजे घोषित किये जाएंगे. बीएसईबी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
Bihar Board 10th Result 2026: आज बीएसईबी मैट्रिक परिणाम घोषित किये जाएंगे. बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम दोपहर 1:15 मिनट पर घोषित किये गए. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद इस बात की जानकारी दी है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी किये जाएंगे.
कहां देखें परिणाम? (Bihar Board 10th Result 2026 Online Check)
जिन छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है वह छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और रोल कोड की मदद से छात्र इन दोनों result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com वेबसाइट पर देख सकते हैं. परिणाम जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज घोषित किये जाएंगे. रिजल्ट से जुड़ी जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines