Assam HS 12th Result 2023: असम 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Assam HS 12th Result 2023: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल असम बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा अगल-अलग स्ट्रीम का पासिंग परसेंटेज भी जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट – ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
छात्रों को असम बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि असम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।
असम बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट के मुताबिक विज्ञान के छात्रों का पास परसेंटेज 84.96 प्रतिशत रहा। कॉमर्स के छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 79.57 रहा। वहीं ऑर्ट्स के 70.12 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
AHSEC 12th Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
-आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाएं.
– होमपेज पर ‘असम एचएस रिजल्ट 2023’ के लिंक पर क्लिक करें
-दिए गए स्थान में रोल नंबर दर्ज करें।
-एचएस परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-असम 12वीं के नंबर, चेक करें और भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: