ग्रेटर नोएडा में 27 साल की युवती की हत्या, घर से कुछ कदम की दूरी पर मिली लाश

Greater Noida Murder: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक 27 साल की युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि युवती के साथ हत्या से पहले रेप भी हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. क्या है पूरा मामला, पढ़िए विमल कौशिक की इस रिपोर्ट में.

Greater Noida Murder

Credit: AI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार रात को 27 साल की दीपा की उसी के घर के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई. वो रात को ऑफिस से घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान किसी ने उसको मौत के घाट उतार दिया. अगले दिन सुबह पार्क के पास उसकी लाश मिली.

विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद हुई थी शिफ्ट

दीपा पहले पिता के साथ आगरा एयरफोर्स कैंट एरिया में रहती थी. पिता कैंटीन में काम करते थे, कुछ वक्त पहले उनकी मौत हो गई. पिता के 2 साल बाद मां भी चल बसी. दोनों की मौत के बाद दीपा अपने छोटे भाई के साथ रिश्तेदारों के पास ग्रेटर नोएडा में किराए के घर मे रहने लगी. वो नोएडा के एक कॉल सेंटर में जॉब करके अपने भाई की पढ़ाई और सब जिम्मेदारी संभाल रही थी.

विज्ञापन

ऑफिस से घर लौट रही थी दीपा

दीपा रविवार सुबह अपने घर से ऑफिस के लिए निकली. रात को तकरीबन 08.30 बजे दीपा वापिस डेल्टा मेट्रो स्टेशन से उतरी, उस वक्त उसने अपनी बुआ से फोन पर बात भी की. बुआ ने पुलिस को बताया दीपा किसी को पेमेंट कर रही थी. इसके बाद दीपा का फोन बन्द हो गया. भाई ने रात तक इंतजार किया पर दीपा घर नही आई, सुबह इलाके के लोगों ने घर से थोड़ी ही दूरी पर पार्क के किनारे गाड़ियों के बीच एक युवती की लाश देखी. ये बॉडी दीपा की थी.जानकारी के मुताबिक, बॉडी बहुत बुरी हालत में थी. चोट के निशान थे और कपड़े अस्त व्यस्त थे. ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपा के साथ रेप हुआ है और फिर उसकी हत्या की गई. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही हो पाएगी.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पहले पुलिस ने इसको एक्सीडेंट के एंगल से देखा लेकिन जांच के बाद इस साफ हो गया है कि दीपा की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस दीपा के जानकारों से पूछताछ कर रही है, साथ ही मेट्रो स्टेशन से घर तक के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं. बाइक राइडर्स, कैब ड्राइवर्स से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ