बीमे के 40 लाख रुपये के लिए बीवी को मार डाला, हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई गाड़ी

हिमाचल के हमीरपुर में 2 साल की एक लव मैरिज के बेहद दर्दनाक अंत हुआ. एक पति ने पत्नी की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी, क्योंकि वो उसके नाम हुए बीमा के 40 लाख रुपये पाना चाहता था.

Hamirpur Crime News

Credit: AI

हिमाचल के हमीरपुर में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर किसी का भी प्यार से भरोसा उठ जाएगा. वहां 2 साल की एक लव मैरिज के बेहद दर्दनाक अंत हुआ. एक पति ने पत्नी की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी, क्योंकि वो उसके नाम हुए बीमा के 40 लाख रुपये पाना चाहता था. पति ने पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर उसे हादसा दिखाने के लिए उसकी बॉडी को हाईवे पर रखकर उसपर गाड़ी चढ़ा दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ खुलासा?

शादी के महज़ दो साल बाद 40 लाख रुपये के लालची पति ने पूरी साज़िश बड़ी ही सफाई के साथ रची थी. हत्या को अंजाम देने के बाद वो पत्नी की गुमशुदगी की शिकयत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा. पुलिस ने पति से जब पूछताछ की तो उन्हें थोड़ा शक हुआ. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी गुत्थी सुलझ गई. आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया. हालांकि पुलिस अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

क्या है मामला?

दरअसल, कानपुर की रहने वाली मृतिका के पति ने बताया कि 2002 में उनकी बेटी रीता की शादी मैनपुरी में हुई थी, लेकिन कुछ वक्त बाद उसके पति का निधन हो गया. पहली शादी से उसके चार बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ रह रहे हैं. पति की मौत के बाद रीता वापस कानपुर आकर रहने लगी, जहां उनकी मुलाकात आटा मिल में काम करने वाले अमर सिंह से हुई और दोनों में प्यार हो गया. दो साल पहले रीता और अमर की लव मैरिज हुई. मृतिका के पिता ने बताया कि उन्हें दो पहले ही अपने बेटी के नाम 40 लाख रुपये का बीमा करवाया था और पहली किस्त के तौर पर 2.60 लाख रुपये भरे थे. अब बीमा की रकम पाने के लालच में ही अमर ने रीता की हत्या कर दी.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या मिला?

महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर्स की टीम ने किया, जो करीब एक घंटे तक चला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. महिला के शरीर के बाहरी हिस्से में 12 से ज्यादा चोटें आई हैं और इंटरनल रिपोर्ट में ये पता चला कि गाड़ी से कुचलने की वजह से किडनी छोड़कर उसके बाकी सारे पार्ट बुरी तरह डैमेज हो गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस केस के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की जानकारी देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ