---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

कलयुगी मां! प्रेमी से बात करते वक्त परेशान कर रहा था 3 साल का बेटा, गला दबाकर मार डाला

मथुरा पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने एक 32 साल की महिला पर आरोप है कि उसने अपने 3 साल के बच्चे की हत्या की.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. एक मां ने अपनी ही ममता का गला घोंट दिया. मथुरा पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने एक 32 साल की महिला पर आरोप है कि उसने अपने 3 साल के बच्चे की हत्या की. आरोप है कि वो अपने लवर से फोन पर बात कर रही थी और बच्चा लगातार रो रहा था. महिला को अपने रोते हुए बच्चे पर इतना गुस्सा आया कि उसने मासूम का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग का मामला! मां ने की अपनी ही बेटी की हत्या; दूसरी जाति के युवक से था प्रेम संबंध

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 28 जून को मथुरा के छौली गांव में ये पूरी वारदात हुई. आरोपी महिला के पति वहां एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं, घटना वाले दिन भी वो अपने दुकान पर थे. इस दौरान उनकी पत्नी रुचि जिंदल ने उन्हें फोन करके बताया कि बच्चा लगातार रो रहा था, जिसके बाद वो बीमार पड़ गया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा. बच्चे के पिता दौड़ते हुए घर वापस आए और बच्चे को आनन-फानन में मथुरा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. दरअसल, हत्या वाले दिन ही बच्चे को पोलियो की डवा पिलाई गई थी, इसीलिए परिवार को लगा कि शायद इसी वजह से उसकी मौत हुई है. इसी बात को सच मानते हुए परिवार ने बच्चे को दफ़ना दिया.

कैसे सामने आया सच?

हत्या का एंगल तब सामने आया, जब सोमवार को बच्चे के पिता ने पुलिस के सामने ये दावा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर उसकी मौत के बारे में बात करते हुए सुना था. महिला के जीजा ने बाद में उसके कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो उन्हें पता चला कि वो किसी और व्यक्ति के साथ लंबे वक्त से संपर्क में है. जीजा की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया. हालांकि अभी तक आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अब पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के शव को कब्र से निकाला जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 120000000 औरतों की जिंदगी का खौफनाक ‘सच’, कारी घोषित करके देते दर्दनाक मौत, दफनाने के लिए कब्रिस्तान भी अलग

First published on: Jul 28, 2026 05:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola