Unnao Suicide Case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 25 साल की एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर उसने पुलिस लाइन की बैरक में फांसी लगाई। जैसे ही महिला सिपाही के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई वहां पुलिसकर्मी पहुंचे। कुछ ही देर में अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई, जिसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यहां करीब एक घंटे तक इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही घर में मातम का माहौल हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन बागपत से उन्नाव के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-‘मासूम बच्चों के लिए प्यार बेशुमार…’, सख़्त छवि वाले CM योगी के ये काम बने मिसाल
शरीर पर खरोंच के निशान
महिला सिपाही बागपत जिले के थाना खेकड़ा गांव खेकड़ा की रहने वाली थी और उसका नाम मीनू धामा था। उसका 2019 में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। वह महिला हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरे में रहती थी। उसकी पोस्टिंग उन्नाव के एएचटीयू थाने में थी। महिला के शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं, जिससे कई तरह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अभी इस घटना पर कुछ नहीं बताया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
17 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
6 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
8 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
8 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
9 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
9 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines