देखने में बिल्कुल आम महिलाएं, कपड़े मैले-कुचैले और अंदाज ऐसा कि कोई दूसरी नजर तक न डाले. लेकिन भीड़भाड़ वाले बाजार में पहुंचते ही इनकी नजर सीधे लोगों के पर्स और गहनों पर होती थी. मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मुंबई आने वाली तीन महिलाओं का कथित चोरी का गैंग आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मुंबई पुलिस की डीएन नगर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं.
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनम बनेरी (37), अनमोल जगवीर सिंह सिसोदिया (27) और श्वेता सिसोदिया (27) के रूप में हुई है. तीनों राजगढ़ जिले के एक ही गांव की रहने वाली हैं.
हर कुछ महीने में मुंबई का ‘चोरी मिशन’
पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं हर दो से चार महीने में मुंबई आती थीं. यहां किसी होटल या लॉज में ठहरतीं और करीब एक सप्ताह से 15 दिन तक भीड़भाड़ वाले बाजारों में घूमती थीं. मुंबई आने-जाने के लिए वे आमतौर पर अनारक्षित ट्रेन के डिब्बों का इस्तेमाल करती थीं. सबसे दिलचस्प था उनका पहनावा. पुलिस के अनुसार, जानबूझकर गंदे और मैले कपड़े पहनती थीं, ताकि बाजार में उन्हें देखकर किसी को उन पर शक न हो. भीड़ में आसानी से घुल-मिल जाना ही इनके तरीके का अहम हिस्सा था.
यह भी पढ़ें: 35 साल से मुंबई में छिपकर रह रहे थे 8 बांग्लादेशी! ठाणे के कलवा में RCF पुलिस की दबिश, दस्तावेजों ने खोली पोल
तीन महिलाएं, तीन जिम्मेदारियां और एक निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की भूमिका बंटी हुई थी. एक महिला शिकार का ध्यान भटकाती, दूसरी मौका मिलते ही पर्स या गहने पर हाथ साफ करती और तीसरी आसपास की गतिविधियों पर नजर रखती थी. वारदात के बाद चोरी का सामान आपस में बांट लिया जाता था.
दो दिन में 3.75 लाख का माल गायब
पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को अंधेरी मार्केट में 45 वर्षीय पारिजात गावली खरीदारी कर रही थीं. इसी दौरान कथित तौर पर उनका ध्यान भटकाकर उनके पर्स से करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी कर ली गई. अगले ही दिन, 8 अगस्त को अंधेरी पश्चिम के मनीष मार्केट में 31 वर्षीय वासुदेवी सितावडेकर को निशाना बनाया गया. पुलिस के मुताबिक, उनका ध्यान भटकाकर पर्स चोरी किया गया, जिसमें 75,500 रुपये नकद थे. यानी महज 48 घंटे के भीतर करीब 3.75 लाख रुपये का माल चोरी होने की बात सामने आई.
कैसे पकड़ा गिया गिरोह?
लगातार हुई इन वारदातों के बाद डीएन नगर पुलिस ने जांच तेज की. संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच से पुलिस को अहम सुराग मिला. पता चला कि महिलाएं चोरी का सामान लेकर मुंबई से निकलने की तैयारी में हैं. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश शुरू की. जांच में पता चला कि तीनों स्टेशन के पास एक लॉज में ठहरी हुई थीं. इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. कार्रवाई में बांद्रा रेलवे पुलिस की महिला विंग ने भी मदद की.
यह भी पढ़ें: नासिक में फर्जी नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, केमिकल से ऐसे बनाते थे असली से नकली नोट
50 हजार कैश और 3 लाख के गहने बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिलाओं के पास से 50 हजार रुपये नकद और करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने बरामद किए. पुलिस का दावा है कि बरामद सामान अंधेरी में हुई दोनों चोरी की वारदातों से जुड़ा हुआ है. पूछताछ में तीनों महिलाओं ने पुलिस से कथित तौर पर कहा कि उन्होंने पहली बार चोरी की है. लेकिन पुलिस को उनके इस दावे पर भरोसा नहीं है.
अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या तीनों ने मुंबई या दूसरे शहरों में भी इसी तरह की वारदातें की हैं. अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज पुरानी चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है और पुराने CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस मध्य प्रदेश के उनके गांव से भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या इस कथित गैंग में तीनों महिलाओं के अलावा और भी लोग शामिल हैं.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
4 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
6 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
7 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
7 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
7 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
7 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
8 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines