सिंगर बी प्राक को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया और कहा कि एक हफ्ते में 10 करोड़ दो, वरना मिट्टी में मिला देंगे. पहले सिंगर दिलनूर (जो बी प्राक के साथ काम करते हैं) को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया. 6 जनवरी को भी विदेश के नंबर से कॉल किया गया. दिलनूर ने कॉल उठाई लेकिन बात जब अजीब लगी तो उन्होंने कॉल काट दिया. जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया. बता दें, आरजू बिश्नोई, लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है.
दिलनूर ने मोहाली पुलिस में धमकी की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक, कॉल के बाद उन्हें धमकी भरे वॉयस मैसेज भेजे गए. ऑडियो रिकॉर्डिंग 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई.
ऑडियो में कहा गया है, ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा. आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिलकर चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.’
मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी. कॉल पर मिली इस धमकी की जांच की जा रही है.
बता दें, हालही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. यह फायरिंग एक व्यापारी के घर के बाहर की गई थी. इसके बाद पश्चिम विहार में एक जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. दोनों मामलों में पहले फोन पर धमकी दी गई, फिर घर के बाहर गोलियां चलाई गईं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
18 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines