हरियाणा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक 13 साल की किशोरी से किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने ही दरिंदगी की है। एक महिला ने अपनी बेटी को मारा पीटा और उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद उनसे अपने पहले पति और उसके चहेरे भाई पर सारा आरोप मढ़ दिया। पुलिस जांच में मामले की सच्चाई सामने आने के बाद सब दंग रह गए कि आखिर कोई महिला कैसे अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकती है?
गुरुग्राम की पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने अपने पहले पति और उसके चचेरे भाई को फंसाने के लिए अपनी बेटी का इस्तेमाल किया। उसने पहले खुद ही अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न किया और फिर दूसरों पर अपहरण एवं रेप का झूठा आरोप लगा दिया। महिला ने 16 दिसंबर को पुलिस स्टेशन बेस्ट में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई और पूरा मामला झूठ निकल गया। हालांकि, पुलिस ने अभीतक महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की गवाही के आधार पर तय होगा कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना है या नहीं।
यह भी पढ़ें : पोती की उम्र की लड़की का यौन शोषण, 69 साल के शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें
महिला ने की है दूसरी शादी
गुरुग्राम की पुलिस का कहना है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली महिला करीब 3 साल पहले गुरुग्राम आई थी। साल 2018 से वह अपने पहले पति से अलग रही थी और उसके चार बच्चे दो बेटी और दो बेटे भी हैं। साल 2021 में महिला हरियाणा के चरखी दादी के रहने वाले एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर दी, जोकि एक ट्रक ड्राइवर है और महिला भी सेक्टर 10 में एक फैक्ट्री में काम करती है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से महिला अपने पति से मिलना चाहती थी।
अब महिला के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (महिलाओं के खिलाफ अपराध) वीरेंद्र विज ने कहा कि इस मामले में महिला के पहले पति और उसके चचेरे भाई बुधवार को पुलिस के सामने पेश हुए। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, क्योंकि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। अगर यह सिद्ध हो गया कि यह मामला झूठ है तो महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि महिला ने पिछले तीन महीनों में दूसरी बार पहले पति और उसके भाई को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। महिला ने अक्टूबर में भी अपने पहले पति और उसके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि जब यह घटना हुई थी तब उसका पहला पति उज्जैन में था।
जानें क्या लगाया था आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि 13 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी किराना का सामान खरीदने के लिए सेक्टर 10 गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो हमलोग ढूंढने निकले और वह शाम करीब 5 बजे एक कूड़े के ढेर में घायल अवस्था में मिली। इस मामले में महिला ने पुलिस में दो लोगों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
पुलिस ने मामले की जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें लड़की अपने छोटे भाई के साथ बाजार गई थी और करीब एक घंटे बाद ही वापस लौट आई थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग की तो पता चला कि उसकी मां ने ही उसे मारापीटा था, जोकि रेप जैसा प्रतीत हो रहा था। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। साथ ही महिला ने अपनी बेटी को समझाया था कि पुलिस के सामने क्या बोलना है।
संबंधित खबरें
रेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
6 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines