पंजाब में हैवानियत की हदें पार, पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

संगरूर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया. हैवानियत के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है.

Sangrur murder case news
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इस पूरी खौफनाक घटना का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के एक पूर्व सरपंच का बेटा है. इस सनकी पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की जान ली बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी हैवानियत का प्रदर्शन भी किया. वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया.

कुल्हाड़ी से किए गर्दन पर कई वार

वायरल वीडियो में आरोपी अपनी पत्नी हरकीर्तन कौर पर लगातार हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. शुरुआत में महिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन आरोपी ने बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर तब तक वार किए जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई. वीडियो के अंत में आरोपी पंजाबी भाषा में यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि “मैने उसे मार दिया है”. इस खौफनाक वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisment

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतक हरकीर्तन कौर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है. उसकी दो बेटियां जिनकी उम्र 10 और 8 साल है और एक 6 साल का बेटा अब पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं क्योंकि पिता जेल में है और मां अब इस दुनिया में नहीं रही. बच्चों के भविष्य और इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से अब गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस कत्ल के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

पुलिस की कड़ी कार्रवाई और जांच

लहरागागा के डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस उस वीडियो की भी बारीकी से जांच कर रही है जिसे आरोपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया था. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि कुलदीप ने इतना बड़ा और भयानक कदम उठाया. हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ