पुणे के 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के मर्डर केस में एक मोड़ आया है. सिया गोयल और चेतन चौधरी की एक फोटो की वजह से पुलिस एक नए एंगल पर जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि कहीं सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने पहले ही शादी तो नहीं कर ली थी. बता दें, पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहागढ़ किले से नीचे धकेले जाने के बाद हुई थी. इसके बाद सिया, चेतन और चेतन के दोस्त रितेश हांगे को गिरफ्तार किया गया था.
मोबाइल फोन में मिली तस्वीर
यह तस्वीर तब सामने आई, जब पुणे पुलिस उनके मोबाइल फोन खंगाल रही थी. इस सुराग के आधार पर पुलिस की एक टीम इसकी पुष्टि करने राजस्थान गई थी. हालांकि, पुलिस को ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि दोनों ने राजस्थान के मशहूर खाटू श्याम मंदिर में शादी की थी.
यह भी पढ़ें : लोहगड केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, करीब 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; चैट, CDR और फॉरेंसिक सबूत बने अहम कड़ी
जब पुलिस दोनों के मोबाइल फोन खंगाल रही थी तो उन्होंने फोन में सिया और चेतन की एक तस्वीर देखी. तस्वीर में सिया और चेतन दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हुए दिख रहे हैं. पुलिस ने इस तस्वीर को सबूत के तौर पर शामिल किया है और चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेश किया है. बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दोस्तों के साथ दिसंबर 2025 में राजस्थान गए थे.
ट्रेन से गए थे खाटू श्याम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरू में उन्होंने पुणे से हवाई जहाज से जाने का प्लान बनाया था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के बाद वे ट्रेन से राजस्थान गए और उसी तरह वापस भी आए. पुलिस को इस यात्रा के सबूत जरूर मिले हैं.
यह भी पढ़ें : केतन मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट, पुणे पुलिस ने चेतन के दोस्त को किया गिरफ्तार
जांच के मुताबिक, सिया और चेतन एक-दूसरे के काफी करीब थे और कथित तौर पर अक्टूबर 2025 से रिलेशनशिप में थे. लेकिन सिया का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. इसलिए उनके परिवार ने केतन के साथ सिया की शादी तय कर दी थी. केतन और सिया की सगाई 19 फरवरी 2026 को हुई थी और उनकी शादी इस साल नवंबर में उदयपुर में होनी थी.
ऐसे दिया केतन को धक्का
जांच में सामने आया है कि सिया 31 मई को केतन को लोहागढ़ किले पर लेकर गई थी. 4 जून को फिर से किले पर जाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक दिया. इसके बाद 14 जून को सिया केतन को किले पर लेकर गई. उस वक्त उसने वहां एक चट्टान से केतन को धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वह एक झाड़ी को पकड़ने में कामयाब रहा. जब केतन ने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने सांप होने का शोर मचाया और घटना को ऐसे पेश किया जैसे उसने ही उसे बचाया हो.
यह भी पढ़ें : Ketan Murder Case: शादी से पहले 3 साल का समय क्यों चाहती थी सिया? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
इसके बाद सिया 18 जून को फिर केतन को किले पर ले गई. और उस दिन वारदात को अंजाम दे दिया. सिया और चेतन दोनों पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपनी जुर्म कबूल कर लिया है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
2 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
3 days agoपूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines