Pregnant daughter drink toilet cleaner for dowry in agra: उत्तर प्रदेश में पुलिस दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती का रुख अपनाते हुए नजर आ रही है। बावजूद इसके प्रदेश में दहेज के चलते महिलाओं से हो रहे उत्पीड़न के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया, जहां आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव छलेसर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मामले में सामने आया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर वे बहू को भूखा-प्यासा रखा और जब इससे बहू की तबीयत खराब होने लगी तो दवा के बहाने टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। मामले से जुड़ी पूरी कहानी जब पीड़िता ने पुलिस को सुनाई तो पुलिस भी हैरान हो गई। अपने साथ हुई इस घटना के बाद बहू ने ट्रांस यमुना थाने में ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दहेज के लिए की पिटाई, दवा पिलाने के बहाने पिलाया टॉयलेट क्लीनर
आगरा के टेढ़ी बगिया की रहने वाली पीड़िता नेहा ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी 15 अप्रैल 2022 को छलेसर निवासी करन के साथ हुई थी। शादी के वक्त मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे, ससुराल आने के बाद पति के परिवार के लोग बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हुई तो तब भी परिवार के लोग उत्पीड़न करते थे और इस दौरान उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया। ऐसे हालातों में जब उसकी तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर को दिखाने भी नहीं ले गए। इसके आगे पीड़िता नेहा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि इसी साल 15 अगस्त 2023 को दवा पिलाने के बहाने टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पिला दिया, जिससे उसका गला अंदर से जल गया।
ये भी पढ़े: ‘छिपकर बना रहे थे तबाही का प्लान’… इंटरनेट पर फैला रहे थे जिहाद, ATS की गिरफ्त में आए 4 आतंकियों ने खोले राज
पड़ोसियों ने अस्पताल में करता भर्ती, समय से पहले डिलीवरी होने बच्चे की हुई मौत
पीड़िता ने बताया कि तेजाब पिलाने के दौरान चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर आए और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद वहां से बिना डॉक्टर की मर्जी के घर लेकर आ गए और पूरा इलाज भी नहीं होने दिया। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों बाद फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय से पहले ससुराल वालों ने डिलीवरी करा दी, जिस वजह से नवजात बच्चे की मौत हो गई। मामले को लेकर ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति, देवर, ननद और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
रील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
24 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
22 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines