हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मामूली झगड़े में पत्नी ने खोया आपा, पति के सिर पर दे मारा मोबाइल, हो गई मौत

यह घटना बीते शनिवार की है, जब बोलांगीर जिले में रहने वाले इस दंपती के बीच किसी बात को लेकर घर पर ही कहासुनी शुरू हो गई थी.

विज्ञापन

ओडिशा के बोलांगीर जिले से आपसी झगड़े के बीच पति की मौत का मामला सामने आया है. एक पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के सिर पर मोबाइल फोन से जोरदार हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पति की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामूली बहसबाजी हुई हिंसक

प्राथमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बीते शनिवार की है, जब बोलांगीर जिले में रहने वाले इस दंपती के बीच किसी बात को लेकर घर पर ही कहासुनी शुरू हो गई थी. देखते ही देखते बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी ने अपना आपा खो दिया. उसने पास में ही रखा स्मार्टफोन उठाया और अपने पति के सिर पर दे मारा. मोबाइल का वार इतना जोरदार था कि पति के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

यह भी पढ़ें : पहली कोशिश में बची मां… फिर बेटी ने बदला प्लान, 5 बीघा जमीन के लिए अपनी ही संतान ने रची हत्या की कहानी

विज्ञापन

अस्पताल से आने के बाद बिगड़ी तबीयत

घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने आनन-फानन में घायल शख्स को बोलांगीर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. कुछ समय बाद जब डॉक्टरों को उसकी स्थिति में सुधार नजर आया, तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वह अपने घर लौट आया.

घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बेहद खराब होने लगी और वह दर्द से तड़पने लगा. परिजन उसे दोबारा आपातकालीन स्थिति में जिला मुख्यालय अस्पताल लेकर भागे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी’, प्रभास मंडल के एनकाउंटर पर मां का बड़ा बयान

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और आखिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola