सिया-चेतन की 'सीक्रेट वेडिंग' का खुलासा, केतन अग्रवाल मर्डर केस में आया नया मोड़, पढ़ें WhatsApp चैट पर पुलिस का दावा

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। जिस मामले को पुलिस अब तक लव ट्राएंगल मान रही थी, वह पुलिस जांच में कुछ और ही निकला। क्योंकि सिया के मोबाइल फोन का डेटा रिकवर करने पर जो खुलासा हुआ, उसके बारे में जानकार पुलिस चौंक गई है।

ketan aggarwal murder case
1 / 6

पुलिस जांच में सिया और चेतन को लेकर अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सिया-चेतन के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में रिकवर हुए डेटा और चैट से पता चला है कि सिया गोयल की कथित तौर पर पहले ही शादी हो चुकी थी और शादी भी केतन ही हत्या से 4 महीने पहले चेतन से की थी।

विज्ञापन

सिया-चेतन ने रिश्ते को छिपाकर रखा

सिया-चेतन ने रिश्ते को छिपाकर रखा2 / 6

केतन अग्रवाल के हत्यारोपियों सिया और चेतन की सीक्रेट वेडिंग के खुलासे पर पुलिस को भी यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन चैट से पता चला है कि सिया और चेतन ने छिपकर गुपचुप तरीके से शादी की थी और रिश्ता छिपाकर रखा हुआ था। परिजनों को शादी के बारे में बताने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

केतन को शादी का पता चल गया था?

केतन को शादी का पता चल गया था?3 / 6

पुलिस ने सिया-चेतन के फोन से मिले कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, चैट और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री चेक की। पिछले 6-7 महीनों के डिजिटल डेटा को चेक किया तो पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी शादी कर चुके हैं। पुलिस को शक है कि शादी के बारे में केतन को पता चल गया था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची गई।

14 जून को हत्या का प्रयास किया था

14 जून को हत्या का प्रयास किया था4 / 6

चैट से खुलासा हुआ है कि सिया ने 14 जून को केतन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी पल में सिया गोयल की हिम्मत जवाब दे गई। उसने चेतन को मैसेज किया कि मुझमें यह करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आओ, हम दोनों मिलकर उसे चट्टान से नीचे धकेल देंगे। इसके बाद 18 जून को दोनों ने मिलाकर केतन की हत्या कर दी।

विज्ञापन

18 जून को केतन की हत्या की गई थी

18 जून को केतन की हत्या की गई थी5 / 6

बता दें कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने 18 जून को केतन अग्रवाल की हत्या की थी। सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी। लेकिन सिया ने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। सिया बर्थडे पार्टी के बहाने केतन को लोहागढ़ किले में ले गई और वहां ऊंचाई से केतन को खाई में धक्का दे दिया।

सरकार तक पहुंचा केतन अग्रवाल हत्याकांड

सरकार तक पहुंचा केतन अग्रवाल हत्याकांड6 / 6

केतन की हत्या के आरोप में पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार किया है। केतन की मौत के गम में उसके दादा देवीचंद्र अग्रवाल भी दम तोड़ चुके हैं। वहीं केतन हत्याकांड मुख्यमंत्री फडणवीस तक पहुंच गया है और परिवार की मांग उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को केतन का केस लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन