दोस्त ने पहले लड़की को किया किडनैप, फिर किया रेप…, फूड डिलीवरी की वजह से बची जान

नागपुर में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक सीनियर ऑफिसर की बेटी को किडनैप किया और दो दिनों तक उसके साथ रेप और बड़ी ही बेरहमी से टॉर्चर किया गया.

Nagpur kidnapping case

Credit: AI

दोस्ती हर किसी के लिए एक बेहद खूबसूरत रिश्ता होता है. कहते हैं कि एक इंसान सबसे ज्यादा भरोसा अपने दोस्त पर ही करता है. लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में जो हुआ, वो सुनकर किसी का भी दोस्ती से भरोसा उठ जाएगा. 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक सीनियर ऑफिसर की बेटी को किडनैप किया और दो दिनों तक उसके साथ रेप और बड़ी ही बेरहमी से टॉर्चर किया गया. पुलिस ने मंगलवार को लड़की को रेस्क्यू कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी एक 20 साल का स्टूडेंट है, जिससे पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम के ज़रिए हुई थी और वो उसके साथ स्नैपचैट और कुछ गेमिंग प्लेटफॉर्म पर भी जुड़ा हुआ था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

इस पूरी घटना की शुरुआत 2 अगस्त को मनाए जा रहे फ्रेंडशिप डे से हुई. 16 साल की पीड़िता अपने माता-पिता को घर से ये बोलकर निकली थी कि वो अपनी किसी फीमेल फ्रेंड के साथ मॉल जा रही है और थोड़ी देर में वापस आ जाएगी. लेकिन जब लड़की काफी देर तक घर वापस नहीं आई, तो उसके पेरेंट्स ने उसे कॉल किया, लेकिन फॉन स्विच ऑफ था. उन्होंने पीड़िता की दोस्तों को फोन घुमाया तो पता चला कि वो किसी दोस्त से नहीं मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में FIR दर्ज कराई. पुलिस ने बिना देरी किए लड़की के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें आरोपी पर शक हुआ.

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?

जांच में सामने आया कि निर्भय उर्फ आकाश माधव पखरे महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है. वो नागपुर के एक कॉलेज से BBA की पढ़ाई कर रहा था और किराए के मकान में रहता था. आकाश की मां एक जानी-मानीं डॉक्टर हैं. ठाणे पुलिस ने आरोपी के घर का पता लगाया और उसके माता-पिता से मुलाकात की. पुलिस के कहने पर आरोपी की मां ने उसको फोन किया. जब उसे पता चला कि पुलिस उसके घर तक पहुंच गई है तो वो घबराकर लड़की पर दबाव डालने लगा कि वो अपने माता-पिता को फोन करके उन्हें बताए कि वो ठीक है. जैसे ही फोन कॉल हुई तो पुलिस को आरोपी की लोकेशन पता चल गई. थोड़ी देर बाद उसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया.

विज्ञापन

किस हालत में मिली लड़की?

पता कन्फर्म करने के लिए नागपुर पुलिस डिलीवरी बॉय के साथ वहां गई और जाल बिछाकर लड़की को बचाया. फ्लैट में घुसकर जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा पड़ा तो लड़की घायल और नग्न हालत में बिस्तर से बंधी हुई मिली. आरोपी के हाथ में चाकू था. पीड़िता के शरीर पर कई जगह चाकू से काटने के निशान थे, कलाई कटी हुई थी और शरीर पर कई घाव थे. पुलिस ने बिना देरी किए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना था कि अगर वो थोड़ी देर और करते तो वो लड़की को जान से मार देता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ