हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी…, मुंबई पुलिस ने पंजाब से दबोचा ब्लैकमेलर

सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने पंजाब से दबोचा ब्लैकमेलर (Photo: News24)

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक और सनसनीखेज मामला मुंबई के मुलुंड से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सतनाम मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से दबोचा.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट का मामला, फेसबुक टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद

दोस्ती के नाम पर धोखा और ब्लैकमेलिंग

मुलुंड पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतनाम सिंह ने स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पीड़ित महिला से संपर्क साधा था. धीरे-धीरे उसने महिला से पहचान बढ़ाई, फिर उसकी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए. इसके बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया. वह महिला को उसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की उगाही करने लगा.

विज्ञापन

रिश्तेदारों को भेजा वीडियो, तब खुली पोल

जब महिला ने आरोपी की अनुचित मांगों और पैसों की जिद को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो सिरफिरे आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की सारी हदें पार कर दीं. उसने पीड़ित महिला का वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिया. इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे मुलुंड पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

तकनीकी जांच से पंजाब में मिली लोकेशन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने साइबर और तकनीकी जांच का सहारा लिया. आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए पुलिस टीम पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जा पहुंची और 22 साल के सतनाम सिंह को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(E) व 67(A) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1 हजार दो, 2 लाख पाओ… फिर 15 करोड़ की बारिश! नासिक में ‘चमत्कारी बाबा’ का भंडाफोड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola