---विज्ञापन---

क्राइम

Mumbai: ममता पर भारी नशा, मां- बाप ने अपने ही बच्चों को बेचा

Parents Sold Children For Drugs: मुंबई से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मां- बाप के पास नशे के लिए पैसे न होने की वजह से अपने ही बच्चों को बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां- बाप को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Parents Sold Children For Drugs: मुंबई शहर में नशे के लिए ममता शर्मसार हुई है। मां- बाप ने नशे के लिए अपने बच्चों को बेच दिया है। दोनों के पास नशा करने के लिए पैसा नही था, इसके लिए मां बाप ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की टीम ने इस मामले में मां- बाप सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी बच्चा खरीदने और बेचने का काम करते है, जिसे अंतरराज्य स्तर पर अंजाम दिया जा रहा था। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच यूनिट की माने तो गिरोह ने अबतक 8 बच्चे को खरीदा बेचा था। पुलिस ने 1 बच्चे को इनके चंगुल से बचाया बाकि को बचाने की प्रक्रिया चल रही है।

---विज्ञापन---

16 हजार से लेकर 80 हजार में बेचे गए बच्चे

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 5 साल के अंदर है। और मिक्स जेंडर हैं। कुछ की उम्र 1 साल से भी कम है। इन बच्चों को 16 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए की कीमत के बेचा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बच्चों को गिरोह के चंगुल से निकालने के लिए पुलिस टीम बनाकर इसकी तैयारी कर रही है। पुलिस ने बच्चा बेचने वाले मां- बाप सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: Watch Video: एक स्कूटी पर नजर आईं 6 सवारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

यह भी पढ़े: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, दहेज की बात पर जीत लिया दिल

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के बाहर भी बेचे गए बच्चे

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, यह गिरोह बड़ा है आने वाले समय मे इस मामले में और भी गिरफ्तारी संभावित है, मामले में गिरफ्तार 8वें से पता चला की बच्चों को मुंबई समेत पालघर, आंध्र प्रदेश और तमिल नाडु जैसे राज्यों में भी बेचा गया है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है की क्या इन बच्चों महज आर्थिक लाभ के लिए बेचा गया था या इसके पूछे और भी कोई अपराधिक कारण हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2023 06:05 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola