मुंबई लोकल ट्रेन में प्रोफेसर का चाकू मारकर मर्डर, मामूली बात पर हुई थी बहस, पुलिस ने CCTV से दबोचा हत्यारा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mumbai Local

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली विवाद में एक कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. विले पार्ले स्थित एनएम (NM) कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत आलोक सिंह, रोजाना की तरह ट्रेन से सफर कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, ट्रेन में दूसरे यात्री के साथ उनकी किसी छोटी सी बात पर बहस हो गई.

बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और आलोक सिंह के पेट पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. चश्मदीदों के मुताबिक, उनके पास संभलने का मौका तक नहीं था.

Advertisment

जैसे ही ट्रेन मलाड स्टेशन पर रुकी, आरोपी फरार हो गया. घायल प्रोफेसर ट्रेन से नीचे उतरे लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ही गिर गए. वह अपने हाथ से खून को रोकने की कोशिश करते रहे. फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ