छुट्टियों पर घर लौट रहा था सेना का जवान, बीच रास्ते हुआ झगड़ा; पीट-पीटकर मार डाला

जकारिया साल 2017 में सेना में शामिल हुए थे और अभी श्रीनगर में पोस्टड थे. वह अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे. उनके बुजुर्ग मां-बाप के लिए वह सहारा थे.

Mizoram Road Rage, Road Rage, Mizoram, Army Man Beaten To Death, Mizoram news, Mizoram hindi news, Mizoram army man

वारदात 20 सितंबर की बताई जा रही है. (Image - AI)

विज्ञापन

मिजोरम में छुट्टी पर घर लौट रहे 29 साल के एक फौजी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात 20 सितंबर की बताई जा रही है. जकारिया लालहरियातुलुआंगा असम रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड थे. वह अपने दोस्त के साथ ट्रक से लेंगपुई एयरपोर्ट से न्यू बुइलुम स्थित अपने गांव जा रहे थे. जब वे एयरपोर्ट से अपने घर लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे-306 पर बुआलपुई और थिंगडॉल के बीच उनका सामना कुछ लोगों के ग्रुप से हुआ. ये ग्रुप कॉनपुई से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे. फिर उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद बहस मारपीट में बदल गई और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी गई.

पुलिस ने बताया कि सेना के जवान जकारिया की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चला रहे उनके दोस्त जॉन लालतानपुइया को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisment

जकारिया की मां के बताया कि 20 सितंबर की शाम उनका बेटा और उसका दोस्त रास्ते में एक दूसरे दोस्त के घर चाय के लिए रुक गए थे. वहां से निकल रहे थे तो देखा कि सामने से एक ट्रक आ रहा है. खराब सड़क की वजह से ट्रक उलटी साइड में चल रहा था. तो इनका ट्रक चला रहे जॉन ने दूसरे ट्रक ड्राइवर से कहा कि थोड़ा रुक जाइए, हम निकल जाएं. फिर उसी वक्त कॉनपुई शहर की हॉकी टीम के करीब 20 युवक एक पिक-अप ट्रक में वहां पहुंच गए. बताया जा रहा है कि वे सभी नशे में थे. वे सब जीत का जश्न मनाने के बाद घर लौट रहे थे.

जब जॉन दूसरे ट्रक ड्राइवर से बात कर रहा था, तो वे युवक अपनी गाड़ी से उतरे. जॉन को उसकी गाड़ी से बाहर खींचा और उसकी पिटाई कर दी. जब जकारिया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उस पर भी हमला कर दिया गया. शोर-शराबा सुनकर उनका दूसरा दोस्त लालचाविलियाना भी वहां पहुंच गया, युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया. इस झगड़े में जकारियों की मौके पर मौत हो गई.

बता दें, जकारिया साल 2017 में सेना में शामिल हुए थे और अभी श्रीनगर में पोस्टड थे. वह अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे. उनके बुजुर्ग मां-बाप के लिए वह सहारा थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ