मेरठ के ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ केस में पति सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद अब एक मासूम के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वह है मुस्कान की 10 महीने की दुधमुंही बेटी राधा. इस बच्ची का जन्म जेल में ही हुआ था. इसके अलावा मुस्कान की एक बड़ी बेटी भी है, जो नाना-नानी के पास रह रही है. बड़ी बेटी को लेकर परिवार का मानना है कि उसके पिता सौरभ ही हैं, लेकिन छोटी बेटी को लेकर सवाल उठे हैं. जब वह पैदा हुई तो उसके डीएनए टेस्ट की मांग उठी थी. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर मुस्कान को फांसी होती है तो वह 10 महीने की मासूम किसके पास रहेगी.
क्या कहते हैं जेल के रूल?
मार्च 2025 में जब मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया गया था, तब मुस्कान करीब डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. मुस्कान ने 24 नवंबर 2025 को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया. डिलीवरी के बाद नवजात को वापस मेरठ जिला जेल लाया गया, जहां वह अपनी मां के साथ रह रही है. जेल के नियमों के मुताबिक महिला कैदियों के बच्चे 6 वर्ष की उम्र तक अपनी मां के साथ जेल में रह सकते हैं. इस दौरान जेल प्रशासन बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य, आहार और खेलकूद की सुविधाएं मुहैया करवाता है.
यह भी पढ़ें : नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ हत्याकांड मामले में मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला
सौरभ की बेटी या प्रेमी साहिल की?
राधा के जन्म के साथ ही उसके पितृत्व को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था. सौरभ राजपूत के परिवार ने बच्ची के जन्म के समय ही DNA टेस्ट कराने की मांग उठाई थी. सौरभ के बड़े भाई ने कहा था कि अगर डीएनए रिपोर्ट में यह साबित होता है कि राधा सौरभ की ही संतान है, तो परिवार उसे गोद लेने और उसका पूरा भरण-पोषण करने के लिए तैयार है. हालांकि, अब तक बच्ची के डीएनए टेस्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ की मां रेणु देवी ने साफ शब्दों में कहा कि वे 7 साल की बड़ी पोती को अपनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जेल में जन्मी 10 महीने की छोटी बच्ची से उनका कोई वास्ता नहीं है. बड़ी बेटी वही है, जिसने घटना के बाद पड़ोसियों से कहा था कि ‘पापा ड्रम के अंदर हैं’. इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ था.
यह भी पढ़ें : इश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया था अंजाम? जानिए पूरी टाइमलाइन
बड़ी बेटी पीहू नाना-नानी के पास
डीएनए टेस्ट में अगर छोटी बच्ची प्रेमी साहिल की निकलती है तो मुस्कान के ससुराल और मायके वाले दोनों ही अपनाने से इनकार कर चुके हैं. ऐसे में 6 साल की उम्र पूरी होने के बाद बच्ची किसी बाल संरक्षण विभाग और अनाथालय के हवाले किया जा सकता है.
वहीं, मुस्कान और सौरभ की एक और सात साल की बेटी ‘पीहू’ है. पीहू इस समय अपने नाना-नानी के पास रह रही है. इसके अलावा मुस्कान के माता-पिता कोर्ट में पहले ही बयान दे चुके हैं कि उन्हें बेटी को फांसी दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कभी भी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश नहीं की. उन्होंने अपने दामाद को भला इंसान बताया था.
यह भी पढ़ें : ‘नीले ड्रम वाली’ मुस्कान की बेटी का असली पिता कौन? सौरभ के परिवारवाले अपनाने से पहले ही रख चुके हैं शर्त
अभी तय होनी है फांसी की तारीख
सेशन कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों के पास अभी हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में अपील और उसके बाद राज्यपाल या राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल करने का विकल्प खुला है. राधा की कस्टडी को लेकर औपचारिक फैसला तब लिया जाएगा जब कानूनी प्रक्रियाओं के पूरे होने के बाद दोषियों के लिए डेथ वारंट या फांसी की अंतिम तारीख मुकर्रर की जाएगी. तब तक वह जेल में अपनी मां की गोद में ही रहेगी.
ऐसे किया था कत्ल
यह रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड 3 मार्च 2025 को इंदिरा नगर स्थित आवास पर हुआ था. पुलिस जांच के मुताबिक, मुस्कान ने पहले पति सौरभ राजपूत के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया. इसके बाद उसका प्रेमी साहिल शुक्ला घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर सौरभ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. शव को छिपाने के लिए दोनों ने उसके टुकड़े किए. उन टुकड़ों को एक नीले रंग के बड़े प्लास्टिक ड्रम में डालकर ऊपर से रेत, पानी और सीमेंट का घोल भरकर पूरी तरह सील कर दिया.
वारदात को अंजाम देकर दोनों अगले ही दिन हिमाचल प्रदेश फरार हो गए. मुस्कान लगातार सौरभ के फोन से उसके परिवार को मैसेज भेजती रही ताकि ऐसा लगे कि सौरभ किसी बिजनेस ट्रिप पर बाहर है.
सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी ने साल 2016 में प्रेम विवाह किया था. बाद में मुस्कान के संबंध सौरभ के ही दोस्त साहिल शुक्ला से हो गए थे. इसके बाद सौरभ और मुस्कान में तलाक की नौबत आ गई थी. फिर अपनी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सौरभ ने तलाक नहीं दिया. उसने वापस मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर ली और 2023 में काम के सिलसिले में देश से बाहर चला गया. वह 24 फरवरी 2025 को अपनी बेटी के छठे जन्मदिन पर घर लौटा था.
ऐसे हुआ खुलासा
सौरभ के कई दिनों तक सामने न आने पर 17 मार्च 2025 को रिश्तेदार और पुलिस घर पहुंची. सौरभ की 6 साल की मासूम बेटी ने पड़ोसियों और परिजनों को बताया कि पापा तो ड्रम के अंदर हैं. पुलिस ने जब कटर से नीले ड्रम को काटकर कंक्रीट हटाया, तो अंदर से सौरभ राजपूत के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद हुए. इसके दो दिन बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया.
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
23 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines