हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली में घर के बाहर शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, मणिपुरी सिंगर आए टोकने; हमला करके पीट-पीटकर मार डाला

शुरुआती जांच से पता चला कि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने अपने घर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों पर टोका था. जिस पर उन लोगों ने सिंह पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
मणिपुर के रहने वाले सी. विक्रम सिंह कई वर्षों से किलोकारी गांव में रह रहे थे. (Image- Social Media)

दिल्ली में मणिपुर के एक सिंगर की पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपने अपार्टमेंट के बाहर शराब पीने और शोर मचाने से मना किया था. आरोप डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और एक ढाबा स्टाफ के लोगों पर है. यह वारदाक किलोकारी गांव में सोमवार तड़के हुई. 54 साल के मणिपुरी संगीतकार की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

मणिपुर के रहने वाले सी. विक्रम सिंह कई वर्षों से किलोकारी गांव में रह रहे थे. शुरुआती जांच से पता चला कि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने अपने घर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों पर टोका था. जिस पर उन लोगों ने सिंह पर हमला कर दिया और उन पर घूंसे और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए. इसके बाद उनके बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल ले गए. अस्पताल में चोट की वजह से उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : पति ने सिर काट फ्रिज में रखा और उंगलियां भी काटी, धड़ कमरे में सड़ता रहा, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर के अपार्टमेंट के बाहर कुछ लोग शराब पी रहा थे और हंगामा कर रहे थे. हंगामा करने वाले छह लोग थे. जिसके बाद सिंह अपने घर से बाहर आए उन्होंने शोर ना मचाने के लिए. इस पर उस ग्रुप ने उनसे बहस शुरू कर दी. बहस के बीच में ही उन पर हमला कर दिया गया. जिसमें उन्हें बुरी तरह से पीटा गया. मारपीट की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : रेप केस में जेल में बंद भाई पर कमेंट नहीं हुआ बर्दाश्त, जेठानी ने देवरानी को चाकू घोंपकर मार डाला; टंकी में छिपाया शव

विज्ञापन

पुलिस ने भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36) और मन्नू (26) को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों और खाने-पीने के स्टॉल पर काम करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola