उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. एक परिवार में सिर्फ बाथरूम जाने के ऊपर खूनी खेल शुरू हुआ और एक शख्स ने अपने सौतेले भाई और मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. उनको मारने के बाद आरोपी ने मां की लाश को नहर में और भाई के शव को सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: खेलते-खेलते बुझे 2 घरों के ‘चिराग’, नाली के पानी से भरा गड्ढा बना ‘काल’, UP के कुशीनगर में ऐसे हुआ हादसा
क्या है पूरा मामला?
दरअसल मिर्जापुर के पटेहरा में आरोपी राहुल गुप्ता और उसका सौतेला भाई आयूष एक ही घर में रह रहे थे. पुश्तैनी मकान में नीचे आयुष गुप्ता का परिवार और माँ रहती थी. मकान के ऊपर वाले फ्लोर पर आरोपी राहुल गुप्ता अकेला रहता था. उसकी पत्नी पहले ही उसको छोड़ कर जा चुकी थी. मंगलवार सुबह राहुल गुप्ता टॉयलेट जाने के लिए उठा और उसी वक्त आयूष भी वहां आ गया. दोनों में इस बात की जिद छिड़ गई कि पहले बाथरूम वो जाएगा. देखते ही देखते दोनों में बहस होने लगी और ये इतनी बढ़ गई कि राहुल ने चाकू से अपने भाई पर वार कर दिया.
प्रॉपर्टी पर जारी था विवाद
दोनों बेटों का शोर सुनकर जब मां वहां पहुंची तो राहुल ने उन्हें भी मार डाला. दोनों की हत्या करने के बाद राहुल ने उनकी लाशों को भी ठिकाने लगा दिया. पुलिस को भाई का शव सड़क के पास मिला. लेकिन मां की बॉडी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में लापरवाही की सारी हदें पार, मरीज के पेट में भूल गए सर्जिकल औजार, 13 डॉक्टर्स पर केस दर्ज
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
4 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines