पहले टॉयलेट नहीं जाने दिया तो मां और भाई को काट डाला, यूपी के मिर्जापुर में परिवार में खूनी खेल

Mirzapur Murder: यूपी के मिर्जापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक भाई ने अपनी मां और सौतेले भाई को सिर्फ इसीलिए मार डाला क्योंकि उसे पहले टॉयलेट नहीं जाने दिया गया. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Mirzapur Murder

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. एक परिवार में सिर्फ बाथरूम जाने के ऊपर खूनी खेल शुरू हुआ और एक शख्स ने अपने सौतेले भाई और मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. उनको मारने के बाद आरोपी ने मां की लाश को नहर में और भाई के शव को सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मिर्जापुर के पटेहरा में आरोपी राहुल गुप्ता और उसका सौतेला भाई आयूष एक ही घर में रह रहे थे. पुश्तैनी मकान में नीचे आयुष गुप्ता का परिवार और माँ रहती थी. मकान के ऊपर वाले फ्लोर पर आरोपी राहुल गुप्ता अकेला रहता था. उसकी पत्नी पहले ही उसको छोड़ कर जा चुकी थी. मंगलवार सुबह राहुल गुप्ता टॉयलेट जाने के लिए उठा और उसी वक्त आयूष भी वहां आ गया. दोनों में इस बात की जिद छिड़ गई कि पहले बाथरूम वो जाएगा. देखते ही देखते दोनों में बहस होने लगी और ये इतनी बढ़ गई कि राहुल ने चाकू से अपने भाई पर वार कर दिया.

प्रॉपर्टी पर जारी था विवाद

दोनों बेटों का शोर सुनकर जब मां वहां पहुंची तो राहुल ने उन्हें भी मार डाला. दोनों की हत्या करने के बाद राहुल ने उनकी लाशों को भी ठिकाने लगा दिया. पुलिस को भाई का शव सड़क के पास मिला. लेकिन मां की बॉडी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ