राजस्थान के पाली जिले में एक व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस शख्स ने पहले अपनी बेटी का गला रेत दिया और फिर उसे आग लगा दी। यह घटना जिले के सिरियारी गांव में मंगलवार की शाम को हुई।
आरोपी की पहचान शिवलाल मेघवाल (57) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अपने परिवार से अलग गुजरात में रह रहा था। आरोपी का परिवार भी गुजरात में रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बेटी निरमा मेघवाल (32) को घर में चल रही कलह का कारण समझता था।
शादी में शामिल होने आई थी बेटी
पुलिस के मुताबिक निरमा गुजरात के गांधीधाम में अपने पति के साथ रहती थी। वह पाली एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इस बीच शिवलाल वहां पहुंचा और निरमा और उसकी छोटी बहन से किसी काम से साथ चलने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: कोटा में एक और छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस साल सुसाइड का यह 28वां केस
इसके बाद मेघवाल निरमा, उसके नाबालिग बेटे और अपनी छोटी बेटी को लेकर मोटरसाइकिल से रवाना हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने मोबाइल भूलने की बात कही और छोटी बेटी से वहीं रुकने को कहा और निरमा को लेकर एक निर्जन स्थान पर पहुंचा।
पहले गला रेता फिर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
यहां उसने कथित तौर पर निरमा का गला रेत दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब मेघवाल वापस अपनी छोटी बेटी के पास पहुंचा तो उसने अपने पिता के हाथ पर खून देखा और गांव वालों को बुला लिया। गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने खोजबीन के बाद निरमा का आधा जला शव ढूंढा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines