Maharastra BJP leader Raju Dongre murdered by employees: एक ओर पूरा देश दीपावली की तैयारियां में जुटा हुआ है तो वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां भाजपा के पदाधिकारी राजू डोंगरे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजू डोंगरे बीजेपी के नागपुर ग्रामीण के महासचिव थे। आपको बताते चलें कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में राजू डोंगरे को बीजेपी की ओर से समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। बताया जा रहा है कि राजू डोंगरे के ढाबे में काम करने वाले कर्मचारी दिवाली के मौके पर घर जाने के लिए छुट्टी चाहते थे, लेकिन राजू डोंगरे की इस पर असहमति थी, जिसके चलते उन्होंने हत्या की वारदात कई अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: ‘छिपकर बना रहे थे तबाही का प्लान’… इंटरनेट पर फैला रहे थे जिहाद, ATS की गिरफ्त में आए 4 आतंकियों ने खोले राज
अपने ही ढाबे पर अपने ही कर्मचारियों ने उतारा मौत के घाट
काले को लेकर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू डोंगरे नागपुर के पचगांव में खुद का ढाबा चलाते थे। रविवार की मध्यरात तकरीबन तीन बजे उनका ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे के कर्मचारियों ने राजू डोंगरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ढाबे के कैश काउंटर से पैसे निकालकर मृतक राजू की कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों की ओर से मृतक की कार भागने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाद में दोनों आरोपी कार को विहिरगांव के नागनदी पुल के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: मानव तस्करी के मामले में एक साथ 10 राज्यों में चल रही NIA की छापेमारी, दो चुनावी राज्यों में तेज हुई सियासी हलचल
अस्पताल के बाहर जमा हुए भाजपा समर्थक, हत्या के पीछे चोरी की वजह आ रही सामने
भाजपा के पदाधिकारी की हत्या की सूचना मिलते ही राजू डोंगरे के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि राजू डोंगरे की हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। लिहाजा, पुलिस इस मामले की जांच करते हुए हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में चोरी के मकसद से हत्या करने की वजह सामने आ रही थी, जिसके बाद एक और वजह निकलकर सामने आई, जिसमें बताया गया है कि ढाबे के कर्मचारियों की ओर से दिवाली के मौके पर घर जाने के लिए छुट्टी मांगी गई थी, जिसके लिए मृतक राजू ने मना कर दिया। इसी दौरान सैलरी और बोनस को लेकर भी कहा सुनी हुई। इस बात से नाराज कर्मचारियों ने मौका देखकर राजू डोंगरे की हत्या कर दी। इसके साथ ही राजू डेंगरे की हत्या को लेकर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
रील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
23 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
22 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines