हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तुम खूबसूरत हो, तो तुम्हारी बेटी भी…' अकोला में महिला आरोपी की बेटी से यौन संबंध की मांग, ASI सस्पेंड

महाराष्ट्र के अकोला में एक पुलिस अधिकारी पर महिला आरोपी की बेटी से यौन संबंध की मांग करने का आरोप लगा है. मामला सामने आते ही आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Credit: AI

महाराष्ट्र के अकोला जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (ASI) पर आरोप लगा है कि उसने पुलिस हिरासत में मौजूद एक महिला आरोपी से उसकी बेटी को यौन संबंध के लिए भेजने की मांग की. मामला उजागर होने के बाद ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना अकोला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की है, जहां एक महिला को लगभग 80 लाख रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा गया था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ASI राजेश जाधव ने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए महिला से कहा कि वो खुद इतनी खूबसूरत है तो उसकी बेटी भी बेहद खूबसूरत हेगी. ASI पर आरोप है कि उसने महिला से कहा कि वो अपनी बेटी को उसके पास भेज दे. बदले में उसने पैसे देने और मामले में मदद करने का लालच भी दिया.

ये भी पढ़ें: 4 साल के मासूम को पहले जमीन पर पटका, फिर रोड से फोड़ दिया सिर, पिता से झगड़े का इतना भयानक बदला

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया एक्शन

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला को लगभग 10 हजार रुपये देने का प्रस्ताव रखा और उसके केस में राहत दिलाने की बात कही. इस घटना से आहत महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की. शिकायत के बाद मामला तुरंत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया और प्रारंभिक जांच शुरू की गई.घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी आरोपी ASI को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया और जनता में आक्रोश फैल गया.

विज्ञापन

‘किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

जांच के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही उसके खिलाफ महिला की गरिमा भंग करने समेत बाकी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस विभाग ने कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है. यह घटना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जिस संस्था पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं अगर ऐसे आरोप सामने आते हैं, तो यह न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के भरोसे को भी कमजोर करता है.

ये भी पढ़ें: बहन के देवर से इश्क में बनी विधवा, पति के मर्डर के बाद बच्चों संग शव के पास बिताई पूरी रात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola