महाराष्ट्र के बीड ज़िले के पिंपलनेर में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. महिला की पहचान अनुष्का शिरसाट के रूप में हुई है. आरोप है कि पति मिलिंद शिरसाट पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उनके बच्चे भी मौके पर मौजूद थे. बच्चों ने अपने पिता से मां को नहीं मारने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि मिलिंद ने उनकी बात नहीं मानी और पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
यह भी पढ़ें : नींद की गोली, बिजली का करंट… CCTV से पकड़ी गई कातिल बीवी; सबूत मिटाकर रचा था चोरी का नाटक
घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी अनुष्का को इलाज के लिए संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया. बताया जा रहा है कि अपने बयान में अनुष्का ने पुलिस से कहा था – ‘साहब, उसे उम्रकैद की सजा देना.’
हालांकि, बीती रात इलाज के दौरान अनुष्का की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अनुष्का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं. परिजनों का आरोप है कि पति उन्हें लगातार परेशान करता था और उनकी आंगनवाड़ी की सैलरी भी अपने खाते में जमा करवाता था.
यह भी पढ़ें : मायके से नहीं लौट रही थी प्रेग्नेंट बीवी, फोन पर खूब समझाया, नहीं मानी तो BJP नेता के बेटे ने दे दी जान
फिलहाल पिंपलनेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद के अलावा और कौन-कौन से कारण थे.
संबंधित खबरें
लवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
1 day agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
2 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
2 days ago'मां, ये लोग मुझे मार देंगे', मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश
5 days ago'21 साल के तो हो जाओ', प्रेमिका से शादी पर पिता की नसीहत से भड़का बेटा; गोली मारकर उतारा मौत के घाट
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines