महाराष्ट्र के मशहूर लोहगढ़ किले में पिछले दिनों हुई पुणे के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की रहस्यमयी मौत के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश थी, जिसका ताना-बाना किसी और ने नहीं बल्कि उनकी खुद की मंगेतर सिया गोयल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बुना था.
पुलिस के हाथ लगे कुछ डिजिटल सबूतों ने इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है, जिससे साफ हो गया है कि केतन को पहले ही सिया के अफेयर को लेकर शक था.
यह भी पढ़ें : कौन हैं सिया गोयल के वकील आशुतोष? भाई साहिल पर भड़के, भेजा 10 करोड़ का नोटिस
सिया के अफेयर का था शक
जांच में पता चला है कि केतन को शक था कि सिया गोयल का किसी के साथ रिलेशन है. केतन ने अपने परिवार से यह भी पूछा था कि क्या शादी तय करने से पहले सिया के बारे में ठीक से जांच-पड़ताल की गई थी. उन्होंने सिया और चेतन चौधरी की नजदीकियों को लेकर भी बार-बार चिंता जताई थी. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे ने सिया के व्यवहार और बातचीत के दौरान बार-बार चेतन का जिक्र करने को लेकर चिंता जताई थी.
पहली बार कब लगा अजीब
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केतन को तब अजीब लगा था, जब 6 जून को शादी से पहले की तय बाली ट्रिप रद्द हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपने पिता से कहा कि सिया छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी है. उसके पिता ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अभी कम उम्र की है और परिवार उसे समझा-बुझा देगा.
यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर ने खोले सिया गोयल के ‘सच’, चुराया था केतन का पासपोर्ट, बाली क्यों नहीं जाना था? 7 पाइंट में पूरी कहानी
कई बारे पूछा परिवार से सवाल
पुलिस ने बताया कि केतन ने यह भी शिकायत की थी कि जब भी वह सिया को फोन करता, उसका फोन अक्सर बिजी मिलता था और बातचीत के दौरान वह अक्सर चेतन का जिक्र करती थी. उसने अपने परिवार को बताया कि उसे शक है कि सिया का किसी और के साथ रिश्ता है. अधिकारी ने आगे बताया कि 14 जून को लोहागढ़ किले से लौटने के बाद, केतन ने फिर से अपने पिता से पूछा कि क्या परिवार ने शादी पक्की करने से पहले लड़की के बैकग्राउंड की ठीक से जांच-पड़ताल की थी.
बता दें, पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट केतन को कथित तौर पर 18 जून को लोहागढ़ किले की एक चट्टान से धक्का देकर मार डाला गया था. यह आरोप सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर है. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : सिया गोयल को लेकर 3 चौंकाने वाले खुलासे, केतन को किसने दिया धक्का, क्या है 1 करोड़ का सच? यहां पढ़ें अपडेट्स
हादसे का रूप देने की थी कोशिश
शुरुआत में सिया गोयल ने पुलिस और केतन के परिवार को गुमराह करने की कोशिश की थी. उसने कहानी गढ़ी थी कि किले के एक खतरनाक पॉइंट पर सेल्फी लेते समय या पैर फिसलने के कारण केतन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गए.
हालांकि, जब पुलिस ने केतन के मोबाइल डेटा को रिकवर किया और उनके दोस्त ने उस आखिरी मैसेज के बारे में पुलिस को बताया, तो सिया की थ्योरी पूरी तरह फेल हो गई. कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद सिया टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
4 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
6 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
7 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
7 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
7 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
7 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
8 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines